
प्रत्येक वर्ष 1 मई को मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन उन लाखों लोगों को समर्पित है जो अपनी मेहनत और श्रम से समाज को सुदृढ़ बनाने में लगे हुए हैं। श्रमिक दिवस का महत्व इस बात को साबित करता है कि श्रम की महत्ता केवल एक दिन की नहीं, बल्कि हमारी समाज की संघर्षशीलता और विकास के लिए अटूट धारण है। मजदूर पहले 14 से 16 घंटे तक काम किया करते थे तथा किस प्रकार कंपनी उनका दमन करती थी और किस प्रकार संघर्ष कर 14 से 16 घंटे को 8 घंटे का कराया गया तथा अपने अधिकार सुरक्षित किए इन सब में जिन मजदूर नेताओं ने योगदान दिया तथा अमेरिका में 1886 में जिन 4 मजदूर नेताओं को फांसी दी गई थी इन्हें ना भूल जाए उनकी याद में 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है।


श्रमिकों का समाज में महत्त्वपूर्ण योगदान है, चाहे वह फ़ैक्ट्री में काम कर रहे हों, कृषि में लगे हों, या निर्माण क्षेत्र में अपनी मेहनत लगा रहे हों। उनके बिना हमारी आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था संभव नहीं होती और इसको समझने के लिए गुड़गांव में कई जगह मजदूर दिवस की छोटी-छोटी रैलियां निकाली गई जो अलग-अलग जगह पर की गई थी जहां मजदूरों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की तथा मजदूरों ने आज समाज में हो रहे मजदूरों पर अत्याचार, मजदूरी तथा वेतन की अपनी बातें रखी जो आज समाज के लिए गंभीर विषय है इसके साथ ही कई यूनियन संघटन जैसे MSK, AIDWA, CITU आदि यूनियन ने जनसभा हुई जहां आज मजदूरों के ऊपर बने चारों कानून, यूनियन प्रक्रिया पर किया गया प्रहार, सरकारी उद्योगों का निजीकरण, सरकार द्वारा लाई गई अग्नि वीर योजना तथा सरकार की आर्थिक नीति आदि के विषय में चर्चा की गई तथा एक ऐसी सरकार बनाने की बात रखी जहां पर वह मजदूरों के हितों में काम करें उनके अधिकारों को सुरक्षित करें तथा उनकी स्थिति बेहतर बनाने के लिए कार्यरत रहे जिसके लिए उन्होंने अपने वोट का सही उपयोग हो सके पर जोर दिया।




कई जगह पर कई मजदूर संगठनों ने 1 मई दिन के महत्व समझने तथा मजदूरों के अधिकारों से संबंधीत पर्चे भी बांटे जिनमे दिल्ली बॉर्डर कापसहेड़ा, गुड़गांव, मानेसर, नूह इंडस्ट्रियल एरिया प्रमुख रहे जहां पर मजदूर वर्ग ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की तथा मजदूरों के हित में बने कानून तथा अधिकारों को जाना वहीं दूसरी ओर नूह में स्थित MMTC-PAMP ने पर्चे बांटने पर अपनी आपत्ति जताई तथा फैक्ट्री से दूर जाने के लिए तक कह दिया जबकि मजदूर दिवस एक मौका है हमें याद दिलाने का कि श्रमिकों को समाज में सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा करने का काम अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। यह एक अवसर है कि हम उनकी मेहनत, उनकी उत्साही भावना और उनकी जीवनशैली का सम्मान करें।


श्रमिक दिवस को सजाकर, हम श्रम की महत्ता को मानते हैं और उनके साथ हमारे समाज के निर्माण में उनकी भूमिका को समझते हैं। इस दिन को मनाकर, हम श्रमिकों के साथ उनका एकजुटता और समर्थन दिखाते हैं। इस मजदूर दिवस पर, हमें श्रमिकों के संघर्ष और समर्थन को महसूस करने का समय है। हमें उनके उत्साह, संघर्ष और समर्थन को समझने का और उनके साथ उनके अधिकारों की रक्षा करने का बेहतरीन तरीका सीखने का समय है। श्रमिक दिवस हमें याद दिलाता है कि श्रमिकों का सम्मान करना और उनकी भूमिका को महत्व देना अत्यंत आवश्यक है।
आइए, इस मजदूर दिवस पर हम सभी एक संकल्प लें कि हम श्रमिकों के साथ खड़े होकर उनके समर्थन में अपना योगदान देंगे और उनके सम्मान करेंगे। यही हमारा संघर्ष है, यही हमारा समर्थन है, और यही हमारा उद्देश्य है – एक समृद्ध और समान समाज की दिशा में अग्रसर होना।
जीवन के पथ पर कठिनाई अनगिनत,
मजदूरों की मेहनत, अमूल्य और अमिट।
हर कदम पर काम की राह साफ,
हर धधकती धूप में उम्मीद की है आज ।
कठिनाईयों से जूझते हैं वे,
फिर भी न थकते हैं, न हारते हैं वे।
पसीने की बूंदों में छुपी है उनकी मेहनत,
दिल से लगाते हैं वे काम, करते हैं संघर्ष हर एक।
मजदूरों के होते हैं हर सपने महान,
उनकी मेहनत से ही बनता है समृद्धिमान यह देश महान।
मजदूरों के बिना यह दुनिया अधूरी,
उनकी मेहनत से ही होता है सब कुछ पूरी।
समाज के रखवाले, मजदूरों के साथ,
हर दिन हो उनकी सेवा, हर क्षण हो उनका साथ।
मजदूरों के मेहनती हाथों को,
सम्मान, सुरक्षा, और सशक्ति दो।
आज उनको समर्पित यह दिवस है,
उनकी मेहनत को सलाम, उन्हें नमन है।
मजदूर दिवस की शुभकामनाएं,
उनके संघर्ष को समझें, उनके साथ स्नेह बढ़ाएं।